पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है ।
तमिलनाडु । राज्य के तिरुवल्लूर के पास एक निजी कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है । तमिलनाडु विधानसभा में यह जानकारी देते हुए श्रम मंत्री परवेज़ ने कहा कि सभी मृतक महिला कर्मचारी थीं ।
मंत्री ने बताया कि अमोनिया गैस रिसाव से 74 लोग प्रभावित हुए और इनमें से 42 को सरकारी और निजी अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती किया गया है । मंत्री के भाषण से पहले डीएमके और एआईएडीएमके समेत कई दलों ने अमोनिया गैस रिसाव हादसे पर विधानसभा में चर्चा की मांग की ।
स्पीकर जेसीटी प्रभाकर ने इसे स्वीकार नहीं किया और कहा कि सदस्य इस पर तब बोल सकते हैं जब उन्हें मौक़ा दिया जाएगा ।
पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है ।
इस बीच ज़िला प्रशासन ने अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित निजी कंपनी कर्मचारियों के लिए एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया है ।
