Oplus_131072
नीट री-एग़्ज़ाम 21 जून 2026 को आयोजित की गया ।
नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोशल मीडिया पर चल रहे उस वीडियो को फ़र्ज़ी बताया है । जिसमें दावा किया गया था कि नीट री-एग़्ज़ाम का पेपर लीक हुआ है ।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एक बयान में एजेंसी ने कहाकि परीक्षा पूरी सुरक्षा और निगरानी के बीच सफलतापूर्वक कराई गई।
पीआईबी फ़ैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है । जिसमें दावा किया गया हैकि नीट री-एग़्ज़ाम का पेपर परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर लीक हुआ था । यह दावा फ़र्ज़ी है ।”
उल्लेखनीय है कि नीट की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए ने इसे 12 मई 2026 को रद्द कर दिया था । इसके बाद री-एग़्ज़ाम 21 जून 2026 को आयोजित की गया ।
