फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 : बेल्जियम और ईरान के बीच ड्रॉ हुआ मुक़ाबला । फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया ग्रुप-जी का मुक़ाबला ड्रॉ पर ख़त्म हुआ ।



लॉस एंजेलिस स्टेडियम में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी कोशिश की लेकिन शानदार मज़बूत गोलकीपिंग और डिफ़ेंस के कारण दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं । इस ड्रॉ के साथ ही बेल्जियम और ईरान को अभी भी इस विश्व कप में अपनी पहली जीत का इंतज़ार है । दोनों ही टीमें अभी तक कोई मैच नहीं जीत पाई हैं ईरान के गोलकीपर अलीरज़ा बेइरनवैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और एक भी गोल नहीं होने दिया ।
दूसरी ओर बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा उन्होंने भी अपनी टीम के ख़िलाफ़ एक भी गोल नहीं होने दिया । मैच के दौरान ईरान के फैंस काफ़ी उत्साहित नज़र आए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं ।
