ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा।
ईरान । अमेरिका से चल रही बातचीत के दौरान एक ईरानी सांसद ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर अंतिम फ़ैसला ईरान करेगा । संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट ईरानी संप्रभुता का प्रतीक है ।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “तुम (अमेरिका) धमकी दो,हम कार्रवाई करेंगे. होर्मुज़ स्ट्रेट न तो तुम्हारा पर्सनल कैसीनो है और न ही आधुनिक समुद्री डाकुओं का अड्डा ।”
उन्होंने कहा “यह ईरानी संप्रभुता का प्रतीक है और इस बारे में अंतिम फ़ैसला ईरान की जनता और उसकी बहादुर सेना के हाथ में है ।”
गौरतलब है कि इससे पहले ईरान ने लेबनान में चल रही झड़पों के बाद शनिवार को होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का दावा किया । हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को ख़ारिज किया था ।
