संवाद सूत्र – अमितांश कश्यप
कानपुर नगर (ब्यूरो रिपोर्ट) : कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर एक परिवार पर कहर बरपाने वाले दबंगों पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है । पुरानी रंजिश के चलते आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग की रीढ़ की हट्टी,पैर,तोड़ने और महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है । इस खूनी खेल को अंजाम देने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि गांव के रसूखदार प्रधान ओम नारायण उर्फ मालिक, उसके भाइयों लल्लू व शंकर, प्रधान के भतीजे किसन (पुत्र स्वर्गीय उदयपाल) और लल्लू के बेटों प्रदूम व अभिषेक पर लगा है । पुलिस ने इन सभी को नामजद करते हुए 6 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है ।


⏱️ आधी रात को प्रधान के इशारे पर हथियारों से लैस होकर टूटे हमलावर
यह खौफनाक मंजर 20 जून की रात करीब 11 बजे शुरू हुआ था ।
पीड़ित परिवार के अनुसार प्रधान की सह पर घात लगाए बैठे हमला वर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर जबरन घर में घुस आए । घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने सत्ता और रसूख के नशे में चूर होकर परिवार के बुजुर्ग रामकिशोर कश्यप पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला बोल दिया ।
🩸 दरिंदगी की हदें पार : हड्डियां तोड़कर सूखे तालाब में फेंका
हमलावरों ने बुजुर्ग रामकिशोर कश्यप को इस बेरहमी से पीटा कि उनके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया ।
डॉक्टरों के मुताबिक इस कायरतापूर्ण हमले में बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी,कूल्हा और पैर बुरी तरह टूट चुके हैं ।
क्रूरता की पराकाष्ठा यहीं खत्म नहीं हुई ; जब बुजुर्ग बेदम हो गए, तो प्रधान ओमनारायण,उसके भाई लल्लू,शंकर,भतीजे किसन और बेटों प्रदूम व अभिषेक ने उन्हें मृत समझ लिया । इसके बाद वे बुजुर्ग को घर के पास बने करीब 6 फीट गहरे सूखे तालाब में फेंककर मौके से फरार हो गए । बुजुर्ग इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं ।
🛑 चीख-पुकार के बीच महिलाओं से बदसलूकी और लूटपाट
जब घर की महिलाओं ने लहूलुहान हो रहे बुजुर्ग को बचाने के लिए बीच-बचाव की कोशिश की, तो प्रधान के इस दबंग गुर्गों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं । महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनके रसूख के आगे गिड़गिड़ाने के बावजूद उनकी अस्मिता से खिलवाड़ करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया ।
⚖️ महाराजपुर थाने में FIR दर्ज,नामजद और अज्ञात पर शिकंजा
मामले की गंभीरता और बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए महाराजपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को नामजद किया है । जबकि हमले में शामिल 6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है । पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में हत्या के प्रयास (धारा 307) और अपंग करने जैसी संगीन धाराओं के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ।
बड़ा सवाल : प्रधानी के रसूख और सत्ता की धौंस में एक बुजुर्ग की रीढ़,कूल्हा और पैर तोड़कर उन्हें सीधे मौत के मुंह में धकेलने वाले ये कलयुगी हमलावर आखिर कब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहेंगे ?
मुकदमा तो दर्ज हो गया है, लेकिन क्या महाराजपुर पुलिस इन नामजद दबंगों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजेगी या प्रधान का रसूख कार्रवाई पर भारी पड़ेगा ? कश्यप परिवार आज भी खौफ के साए में जीने को मजबूर है ।
