कानपुर । श्यामनगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक सुनीता सिंह आईपीएस के द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में प्ले क्लासरूम का फीता काट कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेनानायक ने बच्चों से बातचीत की और उनको खेलने कूदने के लिए प्रेरित किया । साथ ही नव निर्मित फर्नीचर युक्त क्लासरूम का भी निरीक्षण किया ।

उन्होंने कहा कि यह स्कूल बच्चों के लिए प्ले ग्रुप,प्री-स्कूल,नर्सरी से एलकेजी स्तर पर उचित शिक्षा संस्कार के साथ बचपन की आधारभूत सुविधाओं, मनोरंजन, खिलौनों सहित अन्य खेल कूद के साधन, नै सर्गिक विकास के लिए तथा देख भाल कुशल प्रशिक्षित महिला व पुरुष अध्यापकों को नियुक्त किया गया है ।
इस अवसर पर शिविर पाल पन्ना लाल मौर्य तथा रमा चतुर्वेदी प्रधानाचार्य पीएमएस समेत समस्त स्कूल स्टाफ उपास्थित रहा ।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक लेखा के पद से निरीक्षक लेखा के पद पर उर्मिला यादव पदोन्नति हुई । जिसके लेकर सेनानायक सुनीता सिंह आईपीएस द्वारा कार्यालय में स्टार लगाकर पिपिंग सेरेमनी की व नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी ।
