कानपुर । विकास खंड सरसौल के बौसर स्थित इंटरेक्ट क्लब ऊषा पापुलर शिक्षा संस्थान में मेहंदी मेहंदी रचे मेरे हाथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें मुस्कान प्रजापति प्रथम,रागिनी द्वितीय व सारिका, राशि तीसरे स्थान पर रहीं ।

शनिवार को इंटरेक्ट क्लब ऊषा पापुलर शिक्षा संस्थान में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी ने किया प्रतियोगिता में विद्यालय की करीब 35 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीपी विद्यार्थी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें इस तरह के गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । उन्होंने कहा कि सावन का हमारे जीवन,समाज, कला और संस्कृति में विशेष महत्व है ।
इस मौके पर वीपी विद्यार्थी प्रधानाचार्य, एस एस प्रजापति, स्वप्निल विद्यार्थी,प्रांजुल कुमार, रामशंकर तिवारी,लवकुश आर्या,शिवम सिंह, अनिल साहू,पवन द्विवेदी,प्रदीप यादव,वैशाली शुक्ला,प्रभा साहू,प्रखर कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।
