बकेवर/फतेहपुर । बकेवर कस्बे के जलसा गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि करके श्रृद्धांजलि अर्पित की गई ।
कस्बा बकेवर के जलसा गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा वीरांगना फूलन देवी की जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशंभर निषाद व फूलन देवी की बहन रुक्मणी निषाद सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया ।
इस मौके पर विशंभर निषाद ने वीरांगना फूलन देवी की संघर्षपूर्ण जीवन शैली की चर्चा करते हुए कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जीवन बालकाल्य से ही संघर्षपूर्ण रहा उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष का डटकर सामना किया ।
इस मौके पर फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ,सपा प्रदेश सचिव केपी यादव, वंचित समाज पार्टी के अध्यक्ष रामकरण कश्यप,अनूप सचान,सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पटेल,कार्यक्रम के संयोजक रामशंकर निषाद,कामता प्रसाद यादव ,लक्ष्मी नारायण यादव,हाजी मोहम्मद,हलीम अंसारी,अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे ।
