फतेहपुर । अखिल भारत हिंदू महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौपा गया ।
जिसमें 5 अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के सत्ता पलट के बाद वहां उत्पन्न अराजकता कदाचार की स्थिति में जिहादी तत्वों द्वारा हिंदू सामुदायिक के नरसंहार के संबंध में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के समस्त कार्यकर्ताओं में अत्यंत चिंतित हैं और चाहते हैं कि भारत सरकार बांग्लादेश में इस संबंध में उचित हस्तक्षेप कर हिंदुओं के ऊपर हो रहे नरसंहार,आगजनी, लूट, बलात्कार, संपत्ति विनाश, निर्दोष बच्चों एवं महिलाओं की नशंसक हत्या को तत्काल प्रभाव से रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए हस्तक्षेप करें ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, रमाशंकर शुक्ल, राजाराम मौर्य,श्रवण कुमार राजपूत,रामसिंह मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, सोनू तिलोकीपुर,विमलेश बाजपेई,प्रभाव नारायण द्विवेदी, बेबी गुप्ता, पूनम राय,संगीता गुप्ता, स्वामी रामआसरे आर्य, रामगोपाल शुक्ला, रामकरण पटेल, गजेंद्र मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
