फतेहपुर । मलवा विकास खंड के मुरादीपुर के समीप स्थित शहीद स्थल फसियाबाग में फैली इर्द गिर्द गंदगी व घास को हटाने के लिए युवाओ ने सफाई अभियान चलाया । 15 जुलाई 1857 को अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल फूकने वाले बीस क्रांतिकारियो को क्रूर अंग्रेजो ने बेल के पेड़ मे लटकाकर फ़ासी दे दी थी । तब से इस स्थान को आजादी के नायको की शरण स्थली व देश भक्तो के लिए प्रेरणा का केंद्र माना जाता है । मंगलवार सुबह युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयभान गुप्ता अपने टीम के साथ शहीद स्थल पहुँचे यहाँ घास ,झाड़ियों व गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया ।
वही हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडे लगाकर शहीदों को नमन किया गया । समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा भारत माता को गुलामी के दंश से बचने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्र नायकों के प्रति यह कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है ।तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है । जिसे लगाकर हम सब राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपना समर्पण और विश्वास को दर्शाया है ।
मंडल अध्यक्ष उदयभान गुप्ता ने कहा तिरंगे के सम्मान के प्रति हमें प्रतिबद्ध रहने व हर घर तिरंगा अभियान में प्रधानमंत्री जी के इस आह्वावन से हम सब जुड़े ।
इस मौके पर गुनीर प्रधान बिनोद विश्वकर्मा,रुद्रपाल सिंह,शिव शंकर, दशरथ सिंह आदि रहे ।
