फतेहपुर । तहसील के कोडा जहानाबाद में सिग्मा डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया । अभी तक आम जनमानस को अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए घाटमपुर,कानपुर ही जाना पड़ता था और बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता था । अब हमारे क्षेत्र में यह अल्ट्रासाउंड की पहली सुविधा उपलब्ध हुई है ।
प्रो० अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि लोगों को अब यह सुविधा बड़ी सहूलियत से दी जाएगी । अल्ट्रासाउंड के साथ में डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी ,ई,सी,जी, कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट के लिए अब कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा और बहुत बड़ी विशेषता है कि 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । इस प्रमुख मौके पर कई सम्मानित अतिथियों के साथ सैकड़ो लोग मौके पर उपस्थित रहे ।
