कानपुर । सरसौल स्थित भोले बाबा ग्राउंड में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ । फाइनल मुकाबला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपजि लाधिकारी ऋषभ वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप विनय मिश्रा ने फीता काट कर किया इसके बाद मुख्य अतिथि एसडीएम नरवल ऋषभ ने फाइनल मुकाबले की पहली गेंद खेली जिसमें उन्होंने सिक्स मार दिया । यह फाइनल मुकाबला सरसौल स्टार बनाम सिक्सटीन टू सिक्सटी टीमों के बीच खेला गया । जिसमें सरसौल स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया ।

सिक्सटीन टू सिक्सटी के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर बनाया । जिसमें सत्येंद्र यादव ने 56 गेंदों पर 103 रन ( 9×4, 7×6) बनाकर नाबाद रहे । वहीं फराज अहमद 20 गेंदों में 35 रन बनाकर ताबड़तोड़ पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरसौल स्टार 13 ओवर में 102 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई ।
इस तरह सिक्सटीन टू सिक्सटी ने सरसौल स्टार को 119 रनों से पराजित कर फाइनल मुकाबला की ट्राफी अपने नाम कर लिया । क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सिक्सटीन टू सिक्सटी टीम के खिलाड़ी सत्येंद्र यादव को मुख्य अतिथि के द्वारा मैन ऑफ मैच से पुरस्कृत किया गया ।
वहीं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विजेता टीम व उप विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा सील्ड, मोमेंटो व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में परवेज अली क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ,पवन तिवारी एसएसआई, धर्मेंद्र वर्मा चौकी प्रभारी सरसौल शामिल होकर खिलाड़ियों काउत्साहवर्धन किया ।
इस दौरान क्रिकेट मैच आयोजकों के द्वारा मुख्य अतिथि एसडीएम नरवल ऋषभ वर्मा,ब्लाक प्रमुख डॉ. विजयरत्ना तोमर व जिला मंत्री भाजपा विनय मिश्रा को सम्मानित किया गया ।
वही (सिक्सटीन टू सिक्सटी) से सत्येंद्र यादव ,निर्भय, अमित गौर, मुकेश मिश्रा,फराज अहमद,धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र शर्मा, अनिल गुप्ता, पाठक, विजय चौहान व (सरसौल स्टार) छोटू तिवारी (कप्तान), मनोज दद्दा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज चौरसिया, अमित तिवारी, सुनील साहू, ललित शर्मा, शिवम, देव, सुधीर सिंह, उदित प्रताप सिंह ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रज्जन शुक्ला, चंद्रभान सिंह, पम्मी गुप्ता, राहुल सिंह, अवधेश सिंह, राजनरायन यादव, सुभाष गुप्ता, सत्यार्थ विक्रम, राकेश सारस्वत, रानू शुक्ला, अंकित तिवारी, गौरव कुशवाहा,अंशू सिंह, आशीष सैनी, कुशल, आदर्श कुशवाहा, अमन गुप्ता,पंकज मौर्य, विनोद वर्मा, अबरार, पिंटू शुक्ला, संदीप सिंह, मणिकांत शुक्ला,रामशंकर तिवारी,उत्कर्ष तिवारी,हिमांशु मौर्य, कुशल आदि सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
