फतेहपुर । आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)- !! देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर सर्वोदय इण्टर कालेज गोपालगंज , प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज एवं चौडगरा बाजार फतेहपुर के विभिन्न खाद्य परिसरों से फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) द्वारा से कुल 20 खाद्य पदार्थो के नमूना जॉचें, जिनमे से 04 खाद्य पदार्थ के नमूना की गुणवत्ता जॉच में मानक के अनुरूप नही पायी गयी ।



विद्यालयों में उपस्थित बच्चों एवं खाद्य कारोबारकर्ता सहित 1216 उपभोगक्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम एवं विनियम के अन्तर्गत जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से सम्बन्धित मानको का विस्तारपूर्वक प्रयोगिक प्रशिक्षण दिया गया ।
मोबाइल टेस्टिंग लैब वैन द्वारा सैम्पल लेने के कुछ मिनट में ही रिपोर्ट खाद्य कारोबारकर्ताओं को दे दी गयी । मौके पर उपस्थित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया । ऐसे खाद्य कारोबारकर्ताओं जिनके प्रतिष्ठान से जॉच हेतु लिया गया नमूना मानक के अनुरूप नही पाये गये उन्हे कठोर चेतावनी देते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये ।
मोबाइल टेस्टिंग लैब वैन द्वारा खाद्य पदार्थों के विश्लेषण के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित एवं दिनेश चन्द्र उपस्थित रहें ।
