Bindki/Fatehpur । Bindki रेलवे स्टेशन अर्थात Bindki रोड़ के समीप गुरूवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आ जाने से अज्ञात युवक की मौत हो गई थी । जिसकी शिनाख्त देर शाम मृतक के भाई ने किया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लोहारी कस्बा निवासी जितेंद्र ने अपने भाई 27 वर्षीय महेंद्र निषाद पुत्र राज करन के रूप में किया ।
वही पोस्टमार्टम हाउस में उसने बताया कि काफी दिनों से उसका भाई बीमार चल रहा था और कल सुबह घर से झगड़ा कर कही निकल गया था । सोशल मीडिया के जरिए जानकारी होने पर सभी लोग पोस्टमार्टम आकर देखा तो वह हमारे भाई का ही शव था । शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया ।
