कानपुर । सरसौल के आयुष्मान अरोग्य मंदिर प्रेमपुर का एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन हेतु नेशनल असेसमेंट भारत सरकार की राष्ट्रीय टीम से आए एसेसर्स डॉ० हिमांशु जयसवाल एवम डॉ० आनंद शैरावत के द्वारा सर्टिफिकेशन हेतु असेसमेंट किया गया ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर टाइप A सेंटर की तरह 7 सर्विस पैकेज के तहत अपनी सेवाएं जन जन तक पहुंचा रहा है । अपर निदेशक महोदया चिकित्सा स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एनक्यूएएस प्रमाणीकरण पर कार्य कराया जा रहा है । चिकित्सा अधीक्षक सरसौल की अध्यक्षता में आयुष्मान आरोग्य मंदिर समस्त स्टाफ ने 7 पैकेज के साथ एनक्यूएएस चेकलिस्ट के आधार पर 70% से ज्यादा स्कोर प्राप्त होने पर पोर्टल के माध्यम से सर्टिफिकेशन हेतु आवेदन किय था ।
वही टीम के द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सर्टिफिकेशन के समस्त बिंदुओं पर स्टाफ से जानकारी,रिकॉर्ड की उपलब्धता एवं इकाई द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाएं :
टीकाकरण,फैमिली प्लानिंग काउंसलिंग एएनसी की जांच,आउटरीच सर्विसेज द्वारा कराए गए कार्य ,समस्त नेशनल हेल्थ प्रोग्राम, संचारी तथा गैर संचारी रोग पर कराए गए कार्य एसओपी एवं पॉलिसी की उपलब्धता की गुणवत्ता को देखा गया स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एन क्यू ए एस प्रमाणीकरण पर कार्य कराया जा रहा है ।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर- प्रेमपुर का नेशनल एसेसमेंट भारत सरकार की टीम के द्वारा किया गया । जिसमें स्वास्थ विभाग के पदाधिकारी एसीएमओ डॉ० रमित रस्तोगी,जिला क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ० आरिफ बेग, जिला क्वालिटी कंसल्टेंट दिलीप वर्मा (कानपुर देहात) और क्वॉलिटी हॉस्पिटल मैनेजर डॉ० फिरोज अहमद (फर्रुखाबाद) एवम जिला क्वालिटी प्रोग्राम एडमिन काशी शर्मा तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ० प्रणव कुमार कर, बी0पी0एम0 अंशुमन सिंह, डिस्ट्रिक लीडर अनुपम वर्मा एवम आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ दीपाली सिंह वा सीएचसी के अन्य स्टाफ तथा एएनएम कांति देवी वा एएएम की समस्त आशाएं मौजूद रही । समस्त पदाधिकारी एवम स्टाफ की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया ।
