फतेहपुर । झाँसी के राजकीय संग्राहलय में द बेस्ट टीचर सम्मान से शिक्षाविद डॉ० सुनील कुमार तिवारी क़ो सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि उनके पिता स्व० महेंद्र कुमार तिवारी का बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे ।
जिनका निधन कोराना काल में हो गया था । पिता का सपना था कि नवाचारिक एवं अच्छे शिक्षक का सम्मान किसी भी प्रकार से होना चाहिए । उनके अरमानो क़ो पूरा करने के लिए विगत दो वर्षो से उन्ही के नाम से स्व० नरेंद्र कुमार तिवारी फाउंडेशन झाँसी द्वारा सम्मान कार्यक्रम किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ० अचल सिंह ने बताया कि 20 जून 24 तक 500 नवाचारिक शिक्षकों की 75 जनपद से सूंची तैयार की गयी । जिसमे से केवल 75 सर्वोत्तम शिक्षकों का चयन किया गया । यह राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत देश के लगभग सभी राज्यों से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । जिसमे डॉ० सुनील कुमार तिवारी का चयन भी किया गया था । इसी के तहत स्व० महेंद्र कुमार तिवारी फाउंडेशन झाँसी राष्ट्रीय सम्मान से डाॅ० सुनील कुमार तिवारी को सम्मानित किया गया है । डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के लिए टेक्स्ट बुक एवं ट्रेनिंग मॉड्यूल का लेखन किया है । तीन किताबें भी लिखी है । राष्ट्रीय, राजकीय,जनपद, ब्लॉक स्तर पर कई दर्जन ट्रेनिंग भी प्रदान किया है । इनके शिक्षा विभाग में अतुलनीय योग्यदान के लिए प्रदान किया गया है । दैनिक जागरण झाँसी के सम्पादक सुरेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश प्रेरणा मासिक पत्रिका के सम्पादक के० बी० त्रिवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर सहित सैकड़ो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया ।
