फतेहपुर । सेवायोजन कार्यालय द्वारा कल 31 अगस्त को कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तरप्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 31 अगस्त 2024 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा ।
रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है ।
रोजगार मेला में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा इंटरमीडिएट उर्तीण आयु 18 से 32 वर्ष वेतनमान रू. 8500 व अन्य भत्ते प्रतिमाह के लिये चयन कर सेवायोजित किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 298602 पर प्राप्त कर सकते है ।
सेवा योजन कार्यालय द्वारा आज ठा. शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, शाह, फतेहपुर में करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें शशॉक पान्डेय व अभिलाष दीक्षित द्वारा 63 छात्र/छात्राओ का मार्गदर्शन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर सिंह गौतम द्वारा की गयी ।
