फतेहपुर । संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी समय- समय मे रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान चला कर जरूरतमंदों की सेवा के लिए तैयार रहती है । उसी कड़ी में संस्था के सदस्य करन चौधरी निवासी शादीपुर फतेहपुर है ।
आज अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की और देर न करते हुए मानस रक्तकेन्द्र पहुचे और अपना 27 वा रक्तदान किया और सन्देश दिया हम सभी को समय समय पर रक्तदान करते रहना चहिये । जिससे हम किसी जरूरमंद मरीज जैसे थैलीसीमिया,कैंसर और भी जरूरतमंद मरीज की मदद आसानी से कर सके ।
इस अवसर में संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, अभिषेक व मानस रक्तकेन्द्र से डॉक्टर कैलाश, सौरभ, अनामिका, अंजली उपस्थित रहे ।
