बिन्दकी/फतेहपुर । पत्रकार,कांग्रेस के जिला महासचिव बृजेन्द्र शुक्ल अनिल के पिता रवीशंकर शुक्ल 90 वर्ष का आज ह्रदय रोग संस्थान कानपुर में बीमारी के चलते निधन हो गया है । स्वर्गीय रवी शंकर शुक्ल का कल अंतिम संस्कार गंगा घाट भिटौरा में कल 02 सितम्बर को किया जाएगा ।
श्री शुक्ल के निधन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतक मित्र गण अंतिम दर्शन हेतु बडी संख्या मे लोग उनके निवास पहुँचकर परिजनों को दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं । समाजसेवी शुक्ल के निधन पर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया है ।
स्वर्गीय रवीशंकर शुक्ल जनपद के एक ख्यातिलब्ध फोटो ग्राफर थे और शिमला स्टूडियो के नाम से संस्थान चलाते रहे हैं । श्री शुक्ल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं ।
यह जानकारी स्वर्गीय रवीशंकर शुक्ल के सुपुत्र बृजेन्द्र शुक्ल अनिल व आलोक शुक्ल ने दी है ।
श्री शुक्ल के निधन पर जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी ने अपनी शोक श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट किया है ।
