– इस मौके पर सभी अधिकारियों ने देखा मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण
फतेहपुर । उ0प्र0 अधीनस्थ चयन आयोग लखनऊ के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अधियाचनकर्ता विभाग के चयनित/संस्तुत कुल 1334 अभ्यर्थियों अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को लोक भवन स्थित सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम में मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया ।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विकास से संबंधित लघु फिल्म भी दिखाई गई । लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण तथा संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ । जिसे कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी सी0 इंदुमती, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी न्यायाकि धीरेन्द्र उपस्थिति में देखा व सुना गया ।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद में उक्त पदों में 14अभ्यर्थी चयनित हुए है । जिसमे योगेंद्र सिंह -ग्राम हैदरमऊ, पोस्ट -टीकर, जिला फतेहपुर उपस्थित होकर नगर निकाय निदेशालय में अवर अभियंता (सिविल) के पद का जिलाधिकारी के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया । उन्होंने जनपद के चयनित अभ्यर्थी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ।
इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थी ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए अपने अनुभव उपस्थिति आई0टी0आई0 के प्रशिक्षुओ के मध्य साझा किया ।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया प्रदेश सरकार द्वारा संचलित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का प्रचार -प्रसार कराये,जिससे जनपद के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक/युवतियों लाभान्वित हो सके । कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी सदर, जिला सूचना अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी व अभ्यर्थी के परिजन आदि उपस्थित रहे ।
