फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर हुई तेज बारिश के बीच आसमानी बिजली ने भी कहर बरपाया । इलाके में किसान की एक गर्भवती भैंस पर आसमानी बिजली गिरी । इस हादसे में भैंस की मौत हो गई ।
पीड़ित परिवार के मुखिया संतोष दुबे पुत्र विजय शंकर दुबे निवासी मथुरापुर ने बताया कि उनके पास एक भैंस थी । जिसको उन्होंने परवरिश कर बड़ा किया था । बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे तेज बारिश हुई और बिजली गिरने से उसकी गर्भवती भैंस की मौत हो गई । भैंस घर के बाहर एक ईमली के पेड़ के नीचे बंधी हुई थी । जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है । उनका कहना है कि यह भैंस उनकी आमदनी का भी साधन थी । पीड़ित ने प्रशासन से इस संबंध में उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके वही जानकारी मिलने पर स्थानीय लेखपाल व बकेवर मुख्य पशुचिकित्सक भी मौके पर पहुंच कर मुयायना किया ।
