फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति एव नमामि गंगे द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया । गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया ।
मुख्य यजमान के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, नमामि गंगे दिल्ली के अर्थव सिंह, नगर अध्यक्ष उत्तरी धनंजय द्विवेदी एवं जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम मौजूद रहे ।
गंगा आरती में भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि गंगा नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न डाले और जल को गंदा न करें । गंगा आरती में नमामि गंगे दिल्ली के अर्थव सिंह ने कहा कि हम सब का कर्तव्य मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना एवं नमामि गंगे विभाग द्वारा गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं । ताकि गंगा स्वच्छ रह सके। नगर अध्यक्ष उत्तरी धनंजय द्विवेदी ने कहा कि नमामि गंगे विभाग से जनपद को चार गंगा घाट मिल चुके हैं । इसी प्रकार हम सब का कर्तव्य की गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना । आचार्य अखिलेश तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया ।
इस मौके पर आचार्य रामचंद्र तिवारी, गायत्री परिवार रविंद्र सिंह, भाजपा नेता राम प्रताप सिंह गौतम, भाजपा मंत्री मनोज मिश्रा मनु, पवन मिश्रा,राजदीश यादव,लक्ष्मी सिंह मधु सिंह ममता, प्रज्ञा गुप्ता, महेश गुप्ता रोशन पूर्व सभासद,वीरेन्द्र साहू गोविंद कुमार,ओम गुप्ता , अनुज गुप्ता,अनिल कुमार मौजूद रहे ।
