बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद में बिन्दकी तहसील अंतर्गत ग्राम बरौरा परगना कोटिया गुनीर की निवासी बुजुर्ग विधवा महिला राम दुलारी पत्नी स्व जगरनाथ ने अपनी जमीन में अज्ञात द्वारा गलत ऑनलाइन वरासत करा की गई जालसाजी की शिकायत जनता दर्शन उप जिलाधिकारी से की गई है ।
पीड़ित बुजुर्ग महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति जगन्नाथ के देहांत के उपरांत कृषि भूमि जो उसके पति के मृत्यु के बाद उपरोक्त भूमि मेरे व मेरे बेटे रहिमान के नाम वरासत में आ गयी थी । लेकिन कुछ समय बाद मेरे आविवाहित बेटे रहीमान की मौत हो गयी थी । कुछ दबंग लोगों द्वारा उपरोक्त जमीन हड़पने के इरादे से सडयंत्र कर किसी अज्ञात महिला के जरिये ऑनलाईन वरासत कराई गई है । जिसको रोकने की मांग की गई है ।
