– पुलिस ने बिन्दकी मे सभी ट्रेड के व्यवसाईयों के साथ की बैठक
– सुरक्षा तथा आगामी त्यौहार को लेकर हुई विस्तार से चर्चा
बिन्दकी/फतेहपुर । सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाने का काम करें क्योंकि सीसीटीवी लग जाने के बाद अपराधी अपराध करने में दबता है उसे लगता है कि उसका अपराध पकड़ा जाएगा । यह बात पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बुधवार की शाम को कोतवाली परिषर में आयोजित पीस कमेटी की एक बैठक में कहा ।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने के बाद व्यापारी और उसका व्यापार सुरक्षित रहता है । तमाम ऐसी घटनाएं फिलहाल हुई है । जिनका सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जल्द खुलासा हुआ है ।अपराधी पकड़े गए हैं ।
उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी व्यापारियों तथा सर्राफा व्यवसाययों को जागरूक होने की जरूरत है । जिससे उनकी स्वयं की सुरक्षा हो सके तथा आम नागरिकों की सुरक्षा हो सके ।
वहीं पीस कमेटी की बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे से मनाने पर बल दिया कहा कि सभी त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जाए उन्होंने कहा कि सितंबर माह में गणेश चतुर्थी तथा विश्वकर्मा जयंती है । इसके अलावा अक्टूबर माह में शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो जाएंगे दशहरा का त्यौहार होता इसलिए सभी लोग सभी त्योहार आपसी भाईचारा से मनाई किसी प्रकार की कोई अशांति ना फैलाएं ।
इस मौके पर कस्बा इंचार्ज नीरज कुशवाहा के अलावा व्यापारी लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,पूर्व सभासद रामजी गुप्ता,डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता,व्यापारी नेता शिवम गुप्ता,अनूप अग्रवाल, स्वाती ओमर ,अनूप गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
