– गत वर्ष के मई माह में दुष्कर्म के आरोपियों पर नही हो सकी थी कार्यवाही
चौडगरा/फतेहपुर । जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज कर जबरियन बलात्कार किया गया । पीड़िता द्वारा विरोध करने पर बलात्कारियों ने उसके साथ मारपीट भी की । घटना एक साल तीन माह पूर्व की है । अब न्यायालय के आदेश पर कल्याणपुर थाने में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।
सूबे में जहां एक ओर महिला सशक्तिकरण व नारी सुरक्षा के तहत सरकार द्वारा कई प्रयास किया जा रहे हैं । लेकिन आज भी कुछ लोग महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने में लगे हैं । ऐसा ही एक मामला जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में उजागर हुआ है । जहां घर पर घुसकर अकेली महिला पर जबरन बलात्कार किया गया । महिला का आरोप है कि उसका पति अपने कार्य हेतु बाहर गए हुए थे । तभी मौका पाकर अभियुक्त अमरलाल भारती व जियालाल भारती पुत्रगण शिवचरण भारती के साथ अमरलाल की पत्नी रामदेवी व दो अज्ञात व्यक्ति पीड़िता के घर आ धमके और उसके पति के बारे में पूछताछ करने लगे । अच्छा मौका पाकर घर के अंदर घुस आए और अज्ञात साथियों से बाहर रहने के लिए बोला । इसी बीच अचानक उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर महिला को गिरा दिया और उसका बलात्कार किया । रोती गिड़गिड़ाती महिला ने जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज देते हुए उसके साथ मारपीट भी की । मामले की भनक लगने पर स्थानीय की भीड़ लग गई । जिन्होंने जब अपराधियों को आवाज़ लगाई ।
जानकारी मिलने पर महिला के पति भी मौके पर आ गए और उपरोक्त अभियुक्तगण गाली-गलौज कर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये । घटना की सूचना महिला ने तुरंत कल्याणपुर थाने व पुलिस अधीक्षक कार्यालय फतेहपुर में दिया । लेकिन उसको वहां से सिर्फ आश्वासन ही प्राप्त हुआ और कोई कार्यवाही नहीं हुई । वही एक साल तीन महीने बाद न्यायालय के आदेश पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है ।
इस मामले में कल्याणपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज का कहना है कि न्यायालय के आदेश मुकदमा दर्ज किया गया है,आरोपी अभियुक्त की तलाश की जा रही है । जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।
