बकेवर/फतेहपुर । बडौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार इक्का के मार्ग दर्शन में आज शाखा बकेवर की ओर से शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जयंती पर जानकी इंटर कालेज बकेवर के 40, श्री सिद्धेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर के 15 शिक्षकों को उप क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार राय व शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार द्वारा सम्मानित सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार राय ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक का दर्जा ईश्वर से भी बड़ा बताया गया है ।
उन्होंने शिक्षकों से बच्चों संस्कारित शिक्षा दिए जाने पर बल दिया । वर्तमान में महिला उत्पीड़न पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए जहाँ अभिभावक जिम्मेदार है शिक्षकों का भी दायित्व है कि वह बच्चों को संस्कारवान बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं । जब बच्चे संस्कारित होंगे तो अपराधों में स्वत: कमी आ जाएगी ।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र त्रिपाठी,संतोष शुक्ल,ललित मिश्र व प्रशांत तिवारी को भी शाखा प्रबंधक दिनेश मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया । इस मौके पर सुधांशु कुमार सिंह,तनीशा गुप्ता, गीता वर्मा व अशोक तिवारी मौजूद रहे ।
