फतेहपुर । 07वें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के उपलक्ष्य में पोषण जागरूकता रैली को जिलाधिकारी सी० इंदुमती ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य थीम–एनीमिया (टेस्ट, ट्रीट, टॉक),वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी,बेहतर प्रशासन के लिए प्रोद्यौगिकी ।
उपरोक्त थीम के अनुसार जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर पूरे माह 01 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक गतिविधियां आयोजित की जायेगी एवं इसकी फीडिंग पोर्टल पोषण माह जन आंदोलन पर की जायेगी ।
पोषण माह को जन आंदोलन का रुप देने के लिए इसमें शिक्षा विभाग,स्वास्थ विभाग,पंचायतीराज विभाग,कृषि विभाग,उद्यान विभाग , ग्राम विकास आदि संबंधित विभागों के द्वारा कार्यक्रम करा कर पोर्टल पर संबंधित विभाग अपनी गतिविधियों आयोजित कर शत प्रतिशत फीडिंग कराएंगे ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपजिलाधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,पोषण पुर्नवास केन्द्र प्रभारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकायें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों इत्यादि कार्यक्रम में शामिल रहे ।
