फतेहपुर : ब्लॉक सभागार मलवा में हमारा आँगन हमारे बच्चे उत्सव का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमनसिंह जीत सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से प्रारम्भ हुआ ।
उत्सव में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरजीत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार,जिला समन्वयक अशोक त्रिपाठी,राज्य संदर्भदाता राधेश्याम दीक्षित एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ0 सुनील तिवारी,राम कुमार सैनी,विवेक गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
आज के उत्सव कार्यक्रम में मलवा ब्लॉक के सभी नोडल शिक्षक संकुल,प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक,आंगन -वाड़ी कार्यकत्री,ब्लॉक प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए ।
यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शाय :4:00 बजे तक चला । इसमें बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके 3 से 6 आयु के बच्चो को आंगनवाड़ी में प्री प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश कराकर पढ़ाना है ।
उत्सव कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अभिभावकों से शपथ भराना है । वरिष्ठ एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ0 सुनील तिवारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ई०सी०सी०ई० के विभिन्न पहलू पर्यवेक्षण और मुलायंकन,सामुदायिक सहभागिता, आंगनवाड़ी कार्यकत्री का क्षमता संवर्धन एवं निरंतर मॉनिटरिंग, खेल एवं गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम और पेडागाजी, बाल शुलभ विकास के तैयारी के बारे विस्तार से समझाया ।
रामकुमार सैनी ने निपुण भारत के अंतर्गत बच्चो के सर्वागीण विकास के बारे में बताया ।
विवेक गुप्ता ने प्री प्राइमरी में राज्य के प्रयास 2021-22 के बारे बताया ।
मनोज अग्रहरी ने उत्तर प्रदेश द्वारा केन्द्रो पर दिए सुविधाओं के बारे में बताया ।
अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया गया ।
