– पहले पाने की होड़ में किसानों के बीच ही कई बार होती है धक्का-मुक्की ।
फतेहपुर : यूरिया व डीएपी खाद का संकट कम होने का नाम नहीं ले पा रहा है । जिसके चलते इसको सेवा केंद्र में सुबह से शाम तक लंबी लाइन लगी रही इतना ही नहीं खाद का संकट इस कदर है कि महिलाओं को भी लाइन लगाना पड़ा । कई किसान बिना खाद पाए बैरंग वापस गांव को भी लौट गए पीड़ित किसानों ने डीएपी तथा यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है ।
बिंदकी नगर के कुँवरपुर रोड में मंडी समिति परिसर स्थित इफको सेवा केंद्र में मंगलवार को डीएपी तथा यूरिया खाद की भारी किल्लत देखने को मिली डीएपी तथा यूरिया खाद पानी को लेकर इस तरह मारामादी रही इन महिलाओं को भी लाइन लगाना पड़ा काफी मशक्कत के बाद लोगों को एक या दो बोरी डीएपी खाद मिल पा रही थी ।
इतना ही नहीं पहले खाद मिलने की होड़ में कई बार किसानों के बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी भी हुई । खजुहा ब्लाक क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी छेदा लाल निषाद ने बताया कि वह सुबह से खड़े हैं अभी तक ना डीएपी खाद मिली है और ना ही यूरिया खाद मिल पाई है और आज शायद मिल भी नहीं पाएगी ।
शायद वापस बैरंग जाना पड़ेगा उन्होंने कहा कि कल भी उनको खाद नहीं मिली थी । यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों को दो बार खाद दे दी जाती है यह बाकी किसानों के साथ पूरी तरह से अन्याय है ।
नियमानुसार डीएपी तथा यूरिया खाद दी जाए वरना इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से करेंगे और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कराने का काम भी करेंगे ।
