फतेहपुर/बिन्दकी : अपने ही अमरूद के बगीचे में रात में झोपड़ी में सोया वृद्ध का शव सुबह जला हुआ मिला । लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया । परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे । देखते ही देखते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवा गांव निवासी लल्लू पासवान उम्र 65 वर्ष का अमरूद का बगीचा गांव से पूरब दिशा में स्थित है लल्लू पासवान अपने अमरुद के बगीचा में ही झोपड़ी बनाकर रहता था । परिवार के बाकी सदस्य गांव में बने घर में रहते हैं । प्रतिदिन की तरह लल्लू पासवान रात को अमरूद के बगीचे में बनी अपनी झोपड़ी में सो गए मंगलवार की सुबह उनका शव झोपड़ी के समीप ही जला हुआ मिला । लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया ।
देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई । इस मामले की जानकारी मृतक वृद्ध के पुत्र अवधेश कुमार ने पुलिस को दी ।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव व कोतवाली बिंदकी के सब इंस्पेक्टर विपिन सिंह यादव पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के पुत्र अवधेश कुमार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
