बिन्दकी/फतेहपुर । आज रविवार को भोर पहर औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रोडवेज की जनरथ बस जो बनारस से कानपुर जा रही थी । किनारे खड़े डम्फर में जा टकराई । इस भयंकर हादसे में दो लोगों की मौत हो गई । जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है । जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर जा रही जनरथ बस रविवार भोर पहर जैसे ही हाईवे में औग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव के पास पहुंची तो तभी हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से बस जा भिड़ी । हादसे की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे और घटना देख ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला । लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी । मरने वालों में बस के कन्डेक्टर गोरखपुर निवासी सर्वेश यादव और कानपुर देहात के सचेंडी थानाक्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी मोहित मिश्रा जो की बस में यात्री था उनकी मौत हो चुकी थी । बताया जा रहा है । हादसे में सात लोग घायल हुए है । सभी घायलों को एंबुलेंस से गोपालगंज पीएससी पहुंचाया गया । बस में कुल सात सवारी व चालक व परिचालक थे जहां डॉक्टर ने एक यात्री की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है । वही मामूली चोट वाले सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है ।
