फतेहपुर । औंग कस्बे के एक प्राइवेट होटल में आज बड़ौदा यूपी बैंक से सम्बद्ध ट्रेड यूनियनों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त आम सभा आयोजित की गई । जिसमें बड़ौदा यू पी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बड़ौदा यू पी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए । इस सभा का उद्देश्य संगठन की स्थिति को सुधारने और इसे मजबूती देने के उपायों पर विचार करना था । सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ला ने की । जो नेशनल फेडरेशन ऑफ रूरल बैंक ऑफिसर्स के भी प्रमुख हैं । सभा का संचालन फतेहपुर क्षेत्र के महामंत्री गोपाल त्रिवेदी ने किया ।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई । सबसे पहले , यह महसूस किया गया कि फतेहपुर क्षेत्र में संगठन की स्थिति कमजोर हो रही है और इसे सशक्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है संगठन के सक्रियता को बढ़ाने और इसे मजबूती प्रदान करने के लिए रणनीति पर गहन चर्चा हुई । इसके साथ ही, फतेहपुर क्षेत्र में कार्यरत दोनों यूनियनों के लिए एक नई कार्यकारिणी के गठन की भी बात कही गई । जिससे संगठन के संचालन में और प्रभावी बदलाव आए । बैठक में सदस्य संख्या को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया ।
उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन की बढ़ती ताकत और प्रभाव के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को यूनियन से जोड़ा जाना चाहिए । इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे । ताकि संगठन की सदस्य संख्या में वृद्धि हो सके और संगठन के हर सदस्य की आवाज़ को और मजबूत किया जा सके । सभा में उपस्थित सदस्यों की समस्याओं को भी सुना गया और उन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई । संगठन के नेता और सदस्य इस बात पर सहमत थे कि फतेहपुर क्षेत्र में कार्यरत बैंक कर्मियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए ।
इस सभा में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के कई प्रमुख नेता शामिल हुए जिनमें विक्रम श्रीवास्तव,बी डी यादव,एन के एस कनौजिया, रोहन कुमार,शिवम अरुण,योगेश त्रिपाठी,अंकित तिवारी,विकास सिंह,प्रवीण तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे । सभी नेताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और एकजुटता बनाए रखने की अपील की ।
