बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बिन्दकी में संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख राजेंद्र देव, प्रांतीय अभियान प्रमुख शिव सिंह तथा बांदा संभाग निरीक्षक शिव करण का आगमन हुआ वंदना सत्र में परिचय छात्र छात्राओं से व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र ने कराया । अपने संबोधन में राजेंद्र देव ने छात्र छात्राओं से छात्र दैनंदिनी का उपयोग करके अपनी दैनिक दिन चर्या व्यवस्थित करके लक्ष्य प्राप्त करने का मार्ग सुझाया । उन्होंने विद्या भारती द्वारा संचालित किए जा रहे संस्कृति बोध परियोजना अभियान के बारे में भी चर्चा की ।
भारत की कालजयी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तथा उनके हृदय में इसका गौरव स्थापित करने के लिए कुरूक्षेत्र स्थित “विद्या भारती संस्कृति संस्थान” निरंतर प्रयासरत है ।
उक्त शिक्षा संस्थान सन 1980 से विभिन्न परियोजनाओं द्वारा शिक्षा क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है हमारी भावी पीढ़ी भारतीय संस्कृति की सम्वाहक बने । दीर्घकालीन परतंत्रता के कारण मानवीय मूल्यों में गिरावट दिखाई दे रही है । उसका समूल निराकरण करके भारतीय संस्कृति का यश सर्वत्र फैलाना वर्तमान समय की मांग है । इस दृष्टि से विद्या भारती ने विपुल तथा उच्च कोटि का साहित्य भी तैयार कर लिया है ।
विद्यालयों में कक्षा- 3 से 12 तक संस्कृति बोध माला 01 से 10 तथा घरों में माता-पिता तथा समाज में अन्य लोगों के लिए ” संस्कृति बोध माला (प्रवेशिका) मध्यमा उत्तामा तथा प्रज्ञा पुस्तक जिसका कमशः मूल्य कक्षा- 3 से 12 तक 50 रु० (प्रवेशिका मध्यमा उत्तमा (शिक्षक,अभिभावक तथा आम समाज के लिए) तथा प्रज्ञा पुस्तक का मूल्य 100 रु० होगा । संस्कार केन्द्रों तथा एकल विद्यालय हेतु संस्कृति प्रवाह 10 रू० का निः शुल्क तैयारी हेतु दिया जाता है । जिसे अपना विद्या मन्दिर भैया बहिनों को वितरित करता है ।
विद्याभारती इस योजना को प्रत्येक भारतीय तक ले जाने के लिए प्रयासरत है । इस दृष्टि से विद्याभारती ने यह संकल्प लिया है कि 31 अगस्त से 10 सितम्बर 2024 तक महाअभियान चलेगा उसके द्वारा समाज के समस्त प्रबुद्ध वर्ग को अपनी गौरवशाली संस्कृति के उज्जवल पक्षों का बोध करायेगे । उसके लिए हमारे विद्यालयों के सभी अध्यापक,पूर्व छात्र शिक्षक विदूत परिषद,मातृभारती तथा प्रबंध समिति के सदस्य और सम वैचारिक संगठन 20-20 व्यक्तियों को “विद्या भारती संस्कृति बोध परियोजना की जानकारी देंगे और उसके साथ जोड़ेगे ।
तत्पश्चात् इस महा अभियान की सफलता का मूल्याकंन करने की दृष्टि से “संस्कृति ज्ञान परीक्षा” का आयोजन सम्पूर्ण देश में किया जाएगा । परीक्षा जनवरी के अन्तिम सप्ताह में होगी । कक्षा-8 से 12 प्रवेशिका मध्यमा तथा उत्तमा व प्रज्ञा श्रेणी की परीक्षा का प्रश्न पत्र (ओ०एम०आर) सीट पर हल किया जायेगें । सहभागिता प्रमाण पत्र सभी को दिया जायेगा । इस महा अभियान में सभी लोग पूरे मनोवेग से लगेगें ।
पंजीयन, परीक्षा तथा प्रमाण पत्र निःशुल्क रहेगा । श्रेणीशः प्रथम स्थान को समारोह में पुरस्कृत् भी किया जाएगा । विद्या भारती विद्यालय के लोग तथा संवैचारिक संगठन अपने समाज के विभिन्न हिन्दी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में करके उन्हें प्रेरित किया जा रहा है ।
उन्होंने फतेहपुर संकुल के सभी प्रधानाचार्यों,छात्र संसद,पुरातन छात्र विद्वत परिषद तथा आचार्यों के साथ बैठक कर अभियान के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर संस्कृति बोध परियोजना की पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह,वीआईपी रोड फतेहपुर के प्रधानाचार्य नरेंद्र,खागा के प्रधानाचार्य गजेंद्र,देवीगंज के प्रधानाचार्य पंकज, जहानाबाद के प्रधानाचार्य संतोष, चौक शिशु मन्दिर प्रधानाचार्य अर्जुन भी उपस्थित रहे । आगंतुक महानुभावों का स्वागत तथा सम्मान विद्यालय के प्रबंधक डॉ० एस के मिश्र तथा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने किया ।
