फतेहपुर । धान की खरीद 01 नवम्बर से की जाएगी ।
यह जानकारी देते हुए संजय कुमार श्रीवास्तव जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि “किसान भाईयों को सूचित किया गया है कि सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु स्वयं अथवा किसी इण्टरनेट कैफे,लोकवाणी केन्द्र आदि से खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा लें । धान खरीद 01 नवम्बर 2024 से होगी । किसान भाई अपना धान पूरी तरह साफ-सुथरा एवं सुखाकर मानक के अनुरुप क्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु लायें व समर्थन मूल्य रुपये 2300 प्रति कुन्टल की दर से सीधे बैंक खाते मे प्राप्त करें ।”
