असोथर/फ़तेहपुर । नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 मुराईन डेरा निवासी बबलू मौर्य 40 वर्ष पुत्र रामबरन मौर्य मंगलवार की सुबह अपने खेतों में खाद डाल रहा था । उसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया । जिसके बाद पास में मौजूद किसान मोनू सिंह ने तड़प रहे किसान बबलू को अपने मोटरसाइकिल में लेकर घर आए । जहां परिजनों ने गांव में एक वैध जी को दिखाए । जिन्होंने जड़ी – बूटी पिलाई । परिजन घर ले आए लेकिन कुछ देर बाद पैर में सूजन आ गई और हालत बिगड़ने लगी । जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन पर निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए ।
वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर देखते हुए कानपुर हैलट के लिए रिफर कर दिया है । जहां पर अभी उसका इलाज चल रहा है । वहीं परिजनों समेत पत्नी और बच्चों का रो – रोकर हाल बेहाल है ।
