Bindki/Fatehpur । लगभग 36 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका है उधर शरीर मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । लापता व्यक्ति के नहीं मिलने पर परिजन लगातार परेशान है ।कई टीम लगाकर परिजन खोजबीन कर रहे हैं लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है ।
बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी अधेड़ राज कुमार मिश्रा उम्र लगभग 50 वर्ष सोमवार की सुबह अपने घर के बाहर से अचानक लापता हो गए काफी देर बाद जब वह घर नहीं आए तो परिजनों की चिंता बढ़ गई खोजबीन शुरू हुई सोमवार को सारा दिन खोजबीन होती रही । लेकिन राजकुमार मिश्रा का कोई पता नहीं चल सका देर रात को पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति के लापता होने पर गुमशुदा की दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
वहीं मंगलवार की सुबह से एक बार फिर तेजी से खोजबीन शुरू हुई परिजन कई टीम बनाकर अलग-अलग स्थान में आसपास के इलाके में लगातार खोजबीन कर रहे हैं । लेकिन मंगलवार की शाम तक यानी लगभग 36 घंटा बीत जाने के बाद भी अधेड़ का कोई पता नहीं चल सका है ।
लापता व्यक्ति राजकुमार मिश्रा के बड़े चचेरे भाई राजकरण मिश्रा ने बताया कि लगातार खोजबीन जारी है । लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल सका है ।
