फतेहपुर । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं “स्वच्छता ही सेवा–2024” अभियान कार्यक्रम विषयक बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर स्वच्छता ही सेवा–2024 अभियान (14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक) “स्वभाव,स्वच्छता–संस्कार स्वच्छता” की थीम पर मनाया जाना है । अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विचार विमर्श करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी/अधिशाषी अधिकारियों नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान का सफल संचालन कराया जाय । सभी ग्रामों/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के वार्डो में सबसे ज्यादा गंदगी वाले ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर स्वच्छता लक्षित इकाई के रूप में चयनित कर निरन्तर 01 अक्टूबर 2024 तक साफ सफाई का कार्य किया जाय । साथ ही संबंधित पोर्टल पर फोटो भी अपलोड कराई जाय ।
उन्होंने कहा कि साफ सफाई एवं स्वच्छता के विषय पर ग्राम सभाओं/सामुदायिक बैठको में इस पर चर्चा कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाय । जिला पंचायत राज अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/अधिशाषी अधिकारियों से कहा कि ग्राम/वार्ड के अंतर्गत कराई गई साफ सफाई का मूल्यांकन करते हुए स्वच्छ वार्ड/ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा स्वच्छ हो । इसको प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाय ।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों को तिथि निर्धारित करते हुए स्वच्छता पर निबंध,लेख, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि कराई जाय ।
उन्होंने कहा सफाई कर्मियों/सफाई मित्रों की जांच हेतु विकास खण्डों /नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय बनाकर तिथि व समय निर्धारित करते हुए शिविर का आयोजन कराया जाय ।
ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को पुरस्कृत किया जाय । साथ ही ब्लाको की प्रतियोगिता में चयनित छात्र/छात्राओं की प्रतियोगिता जिला स्तर पर कराई जाय ।
उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी एवं खण्डविकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि खंड शिक्षा अधिकारी व सहायक पंचायत अधिकारी के माध्यम से सफाई कर्मियों का रोस्टर बनाते हुए प्राथमिक विद्यालयों की साफ सफाई सुनिश्चित कराई जाय ।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के ईओ से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित स्वच्छता अभियान 155 घण्टे निरन्तर किया जाना है कि रूपरेखा बनाते हुए साफ सफाई का कार्य एवं कार्यक्रम की सभी गतिविधियां संवेदनशीलता से कराए ।
जिला पंचायत राज अधिकारी उपेन्द्र राज सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की भागीदारी,सम्पूर्ण स्वच्छता , नागरिक भागीदारी और साझेदारों के सहयोग से वृहद स्वच्छता अभियान,ब्लैक स्पॉट की पहचान, एस0एच0एस0–2024 पोर्टल पर मैपिंग, सफाई मित्र स्वच्छता शिविर,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदि पर आधारित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से बताया ।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण एवं जीओ टैगिंग,वित्तीय वर्ष– 2022 –23 एवं 2024 में चयनित ओडीएफ प्लास में चयनित ग्रामों की प्रगति की अद्यतन स्थिति को जाना । उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण व जीओ टैगिंग कराई जाय ।
उन्होंने उपस्थित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ० राजीव नयन गिरी,परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी,ईओ सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
