फतेहपुर । हर्ष लालवानी,जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा आज दिन वृहस्पतिवार को प्रातः 11:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,बिन्दकी में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें 350 प्रतिभागी अभ्यर्थियों की कॅरियर काउन्सिलिंग की गयी ।
रोजगार मेले में प्रतिभागी कंपनी सुखमा सन्स एंड एसोसिएट्स द्वारा 36 अभ्यर्थियों कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन्स द्वारा 34 अभ्यर्थियों एवं पीपल दी आनलाइन सर्विसेज द्वारा कुल 36 अभ्यर्थियों इस प्रकार कुल 106 योग्य अभ्यर्थियों की रू.16570 से 17500 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी । कार्यक्रम जिला सेवायोजन अधिकारी के दिशा -निर्देशन में शशॉक पान्डेय, प्रभारी रोजगार मेला,जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय से आशीष दीक्षित,चन्द्रकिशोर,मो. जमीर व राजकीय आई टी आई बिन्दकी से के०पी० वर्मा,संजीव शुक्ला,बीनू गुप्ता,जगदीश व सुनील पटेल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
