बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई रामगंगा नहर पुल के पास से एक बच्चे का पानी में तैरता शव मिला है । शव की पहचान नहीं हो सकी है ।
मिली जानकारी के अनुसार नहर के पास से गुजर रहे ग्रामणों ने नहर में बहता शव देखा तो पीआरवी 112 पुलिस को सूचित किया । जिसके बाद तत्काल मुसाफा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
थाना प्रभारी निरीक्षक बकेवर कांती सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है । शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर भेजा गया है । शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है । बच्चा सफेद शर्ट और नीली जींस पैंट पहनने था ।
