– बारिश के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त विघालय 18 सितम्बर को रहेगें बंद
फतेहपुर । डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भारी बारिश के चलते कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त विघालय 18 सितम्बर को बंद रखने के आदेश दिए हैं ।
बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देश व मौसम विभाग के अनुसार भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुये बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक समस्त परिषदीय /राजकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त/अशासकीय मान्यता प्राप्त/वित्त विहीन/सीबीएससी/आई०सी०एस०सी/समस्त बोर्ड के विद्यालयों में दिनांक 18.9.2024 का अवकाश घोषित किया जाता है तथा आदेश का कठोरता से पालन किया जाए ।
