फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बतायाकि रणंजय कुमार वर्मा,जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अजय सिंह- प्रथम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया तथा इसके साथ-साथ जनपद न्यायालय परिसर में डॉ० जतिन कुमार सिंह, जे0के0 मेमोरियल नेत्र क्लीनिक के द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन सफलता पूर्वक किया गया ।
उपरोक्त निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में रणंजय कुमार वर्मा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैम्प को फीता काटकर निः शुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारम्भ किया गया । शिविर में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा डॉ० जतिन कुमार सिंह को लोक अदालत में शिविर किये जाने एवं दूर-दराज से आये हुये सभी ग्रामीण जनो को निः शुल्क नेत्र जांच किये जाने की सराहना की गयी ।
उपरोक्त निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में रणंजय कुमार वर्मा, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजय सिंह-प्रथम अपर जिला जज,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अध्यक्ष राकेश वर्मा जिला बार एसोसिएशन, समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं जनपद न्यायालय में कार्यरत समस्त कर्मचारीगण,लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के समस्त कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवक एवं लोक दूर-दराज से आये हुये समस्त आमजन आदि उपस्थित रहे ।
