खागा/फतेहपुर । आज खागा नगर में किशनपुर रोड तहसील गेट के सामने न्यू दिल्ली जूस एवं शेक कॉर्नर के नाम से जूस की दुकान का आज खागा चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह व ब्यापार मंडल अध्यक्ष शिव चन्द्र शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भव्य शुभारम्भ किया । इसके बाद चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको हमारी बधाई है ।

वहीं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बधाई देते हुए कहा कि सगीर अहमद जिनके द्वारा खागा नगर के लोगों के लिए यह जूस एवं शेक की दुकान खोली गई है जहां पर अनेकों प्रकार के जूस वा शेक उपलब्ध हैं । ऐसी दुकान की हमारे नगर में बेहद आवश्यकता थी । मैं इनको शुभकामनाएं देता हूं कि इनकी यह फर्म खागा में खूब उन्नति करे । ताकि इनके द्वारा खागा नगर में और भी अन्य जगहों पर भी इनकी दुकानें खोली जाएं,इस मौके पर फर्म के प्रोपराइटर सगीर अहमद ने बताया कि हमारे यहां पर हर प्रकार के फल व कच्चे सब्जियों के जूस हर समय उपलब्ध है ।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह,व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अरुण केशरवानी, अध्यक्ष खागा अमिताभ शुक्ल, समाजसेवी सुशील गुप्त गांधी,पन्नलाल अग्रवाल,भोले शुक्ला,अखिलेश अग्रहरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,अवधेश सिंह,राजू गुप्ता सहित अन्य लोग रहे मौजूद ।
