फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम से जीजा द्वारा साली को अगवा करने का मुकदमा किशोरी के पिता ने पुलिस में दर्ज कराया है ।
पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उसके गाँव छेद्दू का डेरा मजरे सरहनबुजुर्ग से उसकी नाबालिग बेटी को उसका जीजा अपने भाई राहुल व पिता लालू के सहयोग से अगवा कर ले गया है ।
किशोरी के पिता ने बताया कि चांदपुर थाना पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर लिया है किंतु अभी तक न तोर लडकी को बरामद किया है और नहीं आरोपी जीजा व उसके सहयोगी भाई व पिता को गिरफ्तार किया है । किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा कर कार्यवाही की मांग की है ।
