कानपुर । भारतीय सेना की 137 सीईटीएफ बटालियन टीए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने कानपुर के गंगा बैराज के पास ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर वृक्षारोपण अभियान चलाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ दीक्षा जैन ने वृक्षारोपण किया ।

सीडीओ दीक्षा जैन ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज कल के बदलते परिवेश में जिस तरह से पर्यावरण में बदलाव नजर आ रहा है । उस हिसाब से लगता है कि धरती पर एक दिन न तो छाया रहेंगी और पानी और यह सब ग्लोबल वार्मिंग के चलते हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाना चाहिए जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे । बता दें कि 137 सीईटीएफ बटालियन (टीए) 39 जी आर ने प्रयागराज,कानपुर और बनारस पर इस अवसर और प्लेटिनियम जुबली के अवसर पर बारह हजार वृक्षारोपण किया गया ।
गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल अरविंद प्रसाद एस और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार ओझा के दिशा-निर्देश पर विगत छह सालों से गंगा स्वच्छता अभियान पौधा रोपण घाटों का गश्त जागरूकता निरंतर किया जा रहा है । गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार ललित मोहन ने ‘एक पेड़ मा का नाम’ पर वृक्षारोपण कर गंगा स्वच्छता व पर्यावरण के बारे में जागरूक किया । इस मौके पर समर जीत सूबेदार गंगा टास्क फोर्स सहित सेना के जवान व छात्र-छात्राएं एवं सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
