फतेहपुर । 18 सितंबर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 16 जवानों को आज शाम 5 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में शास्त्री चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों ने शास्त्री जी की प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्पांजलि दी गई । जिसमें सभी आजीवन सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर सभी लोगों द्वारा उरी शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान भारत माता की जय,वंदेमातरम के नारे लगाये गए ।
इस अवसर पर सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी,ऋतिक पाल सभासद मुराइनटोला,अतीश पासवान हरिहरगंज,कार्यकारिणी सदस्य संजय सिन्हा,दिलीप कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य वेद प्रकाश गुप्ता, सुजीत सिन्हा, संजय श्रीवास्तव,रीता श्रीवास्तव,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,प्रवीण प्रसून,शरद कुमार श्रीवास्तव,प्रशांत पाटिल,चैतन्य यादव,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,राम प्रकाश मौर्य,अंगद सिंह,रवि द्विवेदी, वकास फारूकी सहित तमाम नागरिक उपस्थित रहे ।
