फतेहपुर । बकेवर क्षेत्र के देवमई स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली चोरी और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई । जेई विजय गौतम और उनकी टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए 63 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए । अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों का भुगतान कर कनेक्शन बहाल करवा लिया ।
इस मौके पर बिजली विभाग की ओर से बकायेदारों से अपील की गई कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिलों का भुगतान कर बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से जारी रखें । विभाग ने साफ कर दिया है कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी । बिजली चोरी के खिलाफ इस अभियान में विभाग की ओर से सख्त कदम उठाते हुए कनेक्शन काटने की प्रक्रिया अपनाई गई है जिससे क्षेत्र में बिजली चोरी की समस्या पर अंकुश लग सके ।
