फ़तेहपुर । आज शुक्रवार को डॉ० सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर चेयरमैन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जिला कारागार में जेलर अनिल कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत गोद लिए गए 9 बंदी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण किया गया ।
डॉ० अनुराग द्वारा 9 नए बंदी क्षय रोगियों विजय कुमार,राजू खान, शिवम शर्मा,राजकुमार,हीरालाल,नसीम,रिंकू पासी,राजकरन,श्री कृष्ण को पोषण सामग्री (मूंगफली के दाने,सत्तू,चना,गुड़,प्रोटीन पाउडर) प्रदान किया गया । यह सामग्री रोगियों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी । इस अवसर पर जेल चिकित्सक डॉ० सतीश चंद्र व प्रमुख सहयोगी अजीत सिंह सचिव इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,राकेश कुमार पीपीएम उपस्थित रहे ।
