कानपुर । बाल विकास परियोजना सरसौल के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर के तहत हाथीगांव केंद्र में मनाया गया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमरजीत यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ । विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों सुमन यादव नेवादा बौसर, अनीता यादव हाथीगांव प्रथम ,शिव देवी पांडे द्वितीय, शैल कुमारी हथेरूवा,सुनीता देवी हाथीगांव, तृतीय, माया सिंह चौहान दीपापुर, सहायिका विजमा देवी हाथीगांव ने विशेष रूप से कार्यक्रम को तैयार किया और मुख्य रूप से कार्यक्रम संपन्न हुए । जिसमें कृति हाथी गांव,स्नेह लता हाथीगांव की गोद भराई हुई और अनुभव पुत्र दीपक कुमार वर्मा ,कुणाल पुत्र अनुज कुमार ,विदित तिवारी पुत्र संजय तिवारी का केक काट कर बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया ।शिवाय पुत्र रामबालक व अनुराग पुत्र बृजेश का अन्नप्राशन किया गया । इस दौरान राष्ट्रीय पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक लता,राजन तिवारी भाजपा नेता,विनोद तिवारी व अध्यापकों से कपिल भार्गव,श्वेता कुशवाहा,अंकित पाठक, शबाना बानो की विशेष उपस्थिति रही ।
