बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड के ग्राम जलाला में एक जंगली भेडिया ने एक किशोरी को घायल कर दिया । किशोरी के शोर मचाने पर जंगल की तरफ भाग गया ।
मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम जलाला में एक खूंखार भेडिए ने जुबेर की पुत्री आफरीन पर घर के बाहर हमला कर दिया । जिससे आफरीन घायल हो गई । आफरीन के शोर मचाने में ग्रामीण जब लाठी डंडे लेकर खदेडा तो वह जंगल की तरफ भाग गयाn। भेडिया की चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत है और वन विभाग से आदमखोर भेडिया को पकड़ने की अपील किया है ।
