फतेहपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत 25 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक जनपद में कार्यरत समस्त 40 स्पेशल एजुकेटर्स का जनपद स्तरीय चार दिवसीय मास्टर ट्रेनर सेवारत प्रशिक्षण महात्मा गाँधी कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र फतेहपुर में आयोजित किया गया ।

जिला समन्वयक अरुण कुमार मिश्र की देखरेख मे प्रारंभ किया गया जिसमे कुल 40 स्पेशल एजुकेटर द्वारा प्रशिक्षण मे प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण दौरान सभी स्पेशल एजुकेटर्स को समस्त प्रकार की दिव्यांगता के क्षेत्र में, जानकारी राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर हृदयशंकर मिश्र द्वारा बौद्धिक दिव्यांगता पर बिस्तार से चर्चा की गई । मास्टर ट्रेनर अजीत निगम द्वारा श्रवण अक्षम बच्चों को पढाने हेतु तौर तरीके बताये गए मास्टर ट्रेनर अजय कुमार द्वारा दृष्टि अक्षम बच्चों को पढाने हेतु ब्रेल लिपि मोबिलिटी ट्रेनिंग टेलर फ्रेम आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । प्रशिक्षण समापन के दौरान सभी स्पेशल एजुकेटर को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर अपने अपने विकास खंडों मे नोडल टीचर्स को प्रशिक्षण देने हेतु पूर्ण रूप से दक्ष करते हुए तैयार किया गया । जिला समन्वयक द्वारा प्रशिक्षण लेने वाले स्पेशल एजुकेटर से फीड बैक लेते हुए प्रशिक्षण का समापन किया गया ।
प्रशिक्षण मे आशुतोष मिश्र आरती शुक्ला माधवी देवी अनिल तिवारी सर्वेश दुबे दशरथ सैनी आदि स्पेशल एजुकेटर उपस्थिति रहे ।
